ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

पटना में BJP नेता की हत्या के बाद पेपर पर लिया अंगूठा का निशान, साले ने दी थी देख लेने की धमकी

PATNA: बीजेपी नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की हत्या अपराधियों ने गुरुवार की सुबह कर दी, हत्या के बाद अपराधियों ने उनके अंगूठे का निशाना भी लिया है. उनके अंगूठे पर स्याही

पटना में BJP नेता की हत्या के बाद पेपर पर लिया अंगूठा का निशान, साले ने दी थी देख लेने की धमकी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की हत्या अपराधियों ने गुरुवार की सुबह कर दी, हत्या के बाद अपराधियों ने उनके अंगूठे का निशाना भी लिया है. उनके अंगूठे पर स्याही लगा हुआ है. उससे पुलिस को शक है कि किसी पेपर पर साइन कराया है. जिसपर वह साइन नहीं करना चाहते थे. अपराधियों ने गुरुवार की सुबह बेउर थाने के तेज प्रतापनगर स्थित सीताराम मैरेज हॉल के पास हत्या कर दी थी.


कई सालों से कर रहे थे जमीन का कारोबार

राजू बाबा कई सालों से तेजप्रताप नगर में रहते हुए जमीन का धंधा करते थे. इस धंधे से पैसे भी बहुत कमाया था. तेजप्रताप नगर में उनका दो पांच मंजिला मकान है. एक मकान हाल ही बनवाए थे. इसके अलावे उनका एक और घर तेजप्रताप नगर में ही है. वह मूल रूप से सीतामढ़ी के खड़गा बसंत गांव के रहने वाले थे. 


साले ने दी थी धमकी

बताया जा रहा है कि राजू बाबा का साला चंदन कुमार से उनका कुछ दिन पहले ही विवाद पैसे को लेकर हुआ था. चंदन ने जमीन को लेकर 15 लाख रुपए दिया था. इसको लेकर एक माह पहले ही दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. बात इतनी बढ़ गई की साले ने देख लेने की धमकी तक दे डाली थी. 


दो बच्चों की मां से की थी शादी

राजू बाबा के बारे में बताया जा रहा है कि 2006 में उन्होंने शादीशुदा एक महिला के साथ लव मैरिज किया था. शादीशुदा के 2 बेटे शादी के दौरान थे. शादी के बाद दो जुड़वा बेटी हुई है. दोनों बच्चे दिल्ली में रहते हैं. जबकि पत्नी और बच्ची तेजप्रताप नगर में उनके साथ रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज बरामद किया है उसमें दो अपराधियों दिखे हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. 

टैग्स