ब्रेकिंग
मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका

BJP ने शेखपुरा के जिलाध्यक्ष दारो बिंद पर गिराई गाज, भूमिहारों और महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने शेखपुरा के जिला अध्यक्ष दारू बंद पर आखिरकार गाज गिरा दी है. बीजेपी में दारू बंद को जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी जगह सुधीर कुमार को नया जिला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने शेखपुरा के जिला अध्यक्ष दारू बंद पर आखिरकार गाज गिरा दी है. बीजेपी में दारू बंद को जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी जगह सुधीर कुमार को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. दारू बंद का एक ऑडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था, जिसमें वह महिलाओं और भूमिहार जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे. 


बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. दारो बिंद का मामला सामने आने के बाद लगातार बीजेपी की किरकिरी हो रही थी. जिसे देखते हुए पार्टी ने अब एक्शन लिया है. उनकी जगह जिला अध्यक्ष बनाए गए. सुधीर कुमार शेखपुरा जिले के कारे गांव के रहने वाले हैं.


दरअसल पार्टी के शेखपुरा जिला अध्यक्ष दारो बिंद का एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था. वायरल ऑडियो में दारो बिंद पार्टी के ही किसी नेता से बातचीत कर रहे हैं. वायरल ऑडियो के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक के जिला स्तर पर पार्टी की महिला मोर्चा के अध्यक्ष को लेकर शुरुआती बातचीत के बाद बीजेपी जिला अध्यक्ष भूमिहारों की पैदाइश पर सवाल उठा रहे हैं. दारो बिंद जब अपनी पार्टी के नेता से बात करते हैं तो इसी दौरान वह भूमिहार जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दिए.


वायरल ऑडियो में शेखपुरा बीजेपी के जिलाध्यक्ष दारो बिंद पार्टी में महिला नेताओं की स्थिति को लेकर भी तरह तरह की बात कर रहे थे. बिहार प्रदेश बीजेपी के नेता फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी, लेकिन अब वायरल ऑडियो की जांच के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्हें पद से हटा दिया गया है. 


BJP ने शेखपुरा के जिलाध्यक्ष दारो बिंद पर गिराई गाज, भूमिहारों और महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

टैग्स