ब्रेकिंग
Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश को गले लगाया, निशांत को दुलारा और चिराग को साथ रखा, मोदी ने बिहार में एक साथ कैसे साधे 5 सियासी समीकरण?✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई

बीजेपी ने नीतीश को नहीं दिया जीत का श्रेय, संजय जायसवाल बोले- नरेंद्र मोदी के कारण बिहार में जीते

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के रूझानों ने बीजेपी के तेवर बदल दिये हैं. चुनाव परिणाम पर बीजेपी का आधिकारिक बयाम आया है, पार्टी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के कारण बिहार में एनडीए की

बीजेपी ने नीतीश को नहीं दिया जीत का श्रेय, संजय जायसवाल बोले- नरेंद्र मोदी के कारण बिहार में जीते
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के रूझानों ने बीजेपी के तेवर बदल दिये हैं. चुनाव परिणाम पर बीजेपी का आधिकारिक बयाम आया है, पार्टी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के कारण बिहार में एनडीए की जीत होने जा रही है. बीजेपी ने एक बार भी नीतीश का नाम तक नहीं लिया.


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान
शाम के लगभग 6 बजे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल मीडिया के सामने आये. उन्होंने कहा “बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय जाता है जिनकी योजनायें गरीबों की झोपड़ी तक पहुंची. बिहार की एनडीए सरकार ने भी अच्छा काम किया.” दो लाइन के बयान के बाद संजय जायसवाल मीडिया के किसी सवाल का जवाब दिये बगैर निकल गये.


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान पार्टी का आधिकारिक बयान माना जा रहा है. उन्होंने नीतीश कुमार का नाम तक नहीं लिया. जाहिर है पार्टी के सुर बदलने लगे हैं. इससे पहले बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी ने मांग कर दी थी कि बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना चाहिये.


पार्टी के अंदर नीतीश कुमार को लेकर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू से कम सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद बीजेपी ने जेडीयू की तुलना में काफी ज्यादा सीटों पर बढ़त बनायी है.


उधर नीतीश कुमार की पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 115 सीटों पर लड़ने वाली जेडीयू 60 फीसदी से ज्यादा सीटों पर पीछे चल रही है या हार चुकी है. बीजेपी के कई नेता सवाल उठा रहे हैं कि अपने हिस्से की 40 प्रतिशत सीट भी नहीं जीत पाने वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना क्या जनमत का अपमान नहीं होगा.