ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

BJP MLC टुन्ना जी पांडेय का लापता भाई बरामद, परिजनों ने अपहरण की जताई थी आशंका

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय के लापता भाई हाजीपुर स्टेशन से बरामद हो गए हैं. वह 18 जनवरी को मैरवा में अपने स्कूल से गायब हो गए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय के लापता भाई हाजीपुर स्टेशन से बरामद हो गए हैं. वह 18 जनवरी को मैरवा में अपने स्कूल से गायब हो गए थे. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी. सीवान पुलिस ने अभिषेक को लाने के लिए वैशाली पुलिस से संपर्क की है. हाजीपुर से अभिषेक को सीवान के मैरवा थाना लाया जाएगा. 

मैरवा से लापता हुए थे अभिषेक पांडेय 

विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय के भाई अभिषेक पांडेय सीवान के ही मैरवा में स्कूल चलाते हैं. तीन दिन पहले वे स्कूल से निकलने के बाद गायब हो गये थे. परिजनों ने उन्हें तलाशने की पूरी कोशिश की थी,लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. अभिषेक के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था. ऐसे में परिजनों ने पुलिस के पास अभिषेक के किडनैपिंग की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज की थी. 

चर्चित एमएलसी हैं टुन्ना पांडेय

बता दें कि दें कि टुन्नाजी पांडेय चर्चित एमएलसी रहे हैं. कई विवादों में उनका नाम आता रहा है. जेल में बंद बाहुबली शहाबुद्दीन से उनकी अदावत जगजाहिर रही है. वैसे इन दिनों टुन्ना जी पांडेय बीजेपी से नाराज भी बताये जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी.