ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बीजेपी विधायक की पत्नी को हुआ कोरोना, बहू और भतीजा भी पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. गोपालगंज जिले के सदर विधायक सुबास सिंह की पत्नी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. गोपालगंज जिले के सदर विधायक सुबास सिंह की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. विधायक के परिवार में कोरोना का संक्रमण पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें होम कोरेंटिन कर दिया है.


गोपालगंज सदर विधायक सुबास सिंह की पत्नी, बहू और भतिजा समेत 29 नये लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. विधायक के परिवार में कोरोना का संक्रमण पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें होम कोरेंटिन कर दिया है. वहीं संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. विधायक सुबास सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कब किसे हो जायेगा, यह कोई नहीं जानता. अदृश्य वायरस तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए लॉकडाउन का पालन कर घर में ही रहना जरूरी है.


भाजपा विधायक ने कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मेरी पत्नी, बहू समेत परिवार और रिश्तेदार में चार लोग संक्रमित हुए हैं. डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी लोगों की स्थिति ठीक बतायी है. उन्होंने कहा कि मैं भी स्वस्थ्य हूं. डॉक्टर के अनुसार होम कोरेंटिन में हैं. गोपालगंज में ऐसा मना जा रहा है कि जिस तरीके से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. उस लिहाज से इस महीने के अंत तक एक हजार तक संक्रमित मरीजों की संख्या हो सकती है.


फिलहाल जिले में 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताते हुए बीमार लोगों को घरों से नहीं निकलने की अपील की है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन लोगों का रिपोर्ट आया है, उनका सैंपल 18 जुलाई को लिया गया था.

टैग्स