ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज, BJP दफ्तर के बाहर मची अफरा-तफरी

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया है। बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे नियोजित शिक्षकों को हटाने के लिए मौक

नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज, BJP दफ्तर के बाहर मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया है। बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे नियोजित शिक्षकों को हटाने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम बुलाई गयी। 


पुलिस कर्मियों ने नियोजित शिक्षकों पकड़-पकड़कर बीजेपी कार्यालय के बाहर से हटाया लेकिन जब नियोजित शिक्षक वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज कर दी। इस दौरान महिला शिक्षकों को भी पीटा गया। जिससे बीजेपी कार्यालय के पास अफरा-तफरी मच गयी। नियोजित शिक्षक अपनी मांग को लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे। 


बता दें कि इससे पहले नियोजित शिक्षकों ने पटना में मशाल जुलूस निकाली थी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। पटना की सड़कों पर नियोजित शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर केके पाठक के फरमान को चुनौती दे डाली थी। 


नियोजित शिक्षकों ने उस वक्त यह ऐलान किया था कि यदि केके पाठक ने अपने फरमान को वापस नहीं लिया तो 13 फरवरी को वो विधानसभा का घेराव करेंगे। लेकिन आज उन्हें गर्दनीबाग में ही रोक लिया गया विधानसभा की ओर बढ़ने नहीं दिया गया। जिसके बाद 13 फरवरी की शाम नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया लेकिन जब वे बीजेपी कार्यालय के पास से हटने को तैयार नहीं हुए तब पुलिसवालों ने नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर दी। 

सक्षमता परीक्षा के विरोध में और ऐक्षिक स्थानांतरण के मांग को लेकर के नियोजित शिक्षक सैकड़ो की संख्या में बीजेपी कार्यालय पहुंच गए इसके बाद वहां अपनी मांगों को लेकर के नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षकों को वहां से हटाने की कोशिश की जा रही थी इसी बीच शिक्षक को और पुलिस के बीच नोक झोंक हुई और पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए ने लाठी चार्ज कर दिया...

जहां कई महिला शिक्षक घायल भी हुई वहीं मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट एनएच खान ने बताया कि शिक्षक बीजेपी कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे हैं जो कि गैरकानूनी है यहां धारा 144 लगी हुई है अभी विधानसभा सत्र चल रहा है इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.....








टैग्स