ब्रेकिंग
तेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

दरभंगा में 6.28 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, सहरसा से जुड़े तार

दरभंगा के बिरौल में पुलिस ने दो मामलों में 6.28 ग्राम स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सप्लाई नेटवर्क के सहरसा से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

बिहार न्यूज
सहरसा से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में बिरौल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 6.28 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को स्मैक सप्लाई के नेटवर्क के सहरसा जिले से जुड़े होने की जानकारी मिली है।


पहले मामले में पुलिस ने एयरटेल टावर परिसर से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दीपू कमती को गिरफ्तार किया है।


वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने 4.6 ग्राम स्मैक के साथ शुभम कुमार मिश्रा और राजा चौधरी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में बरामद नशीले पदार्थ को लेकर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की।


सहरसा से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों मामलों में स्मैक की सप्लाई का तार सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा निवासी निर्मल यादव से जुड़ा सामने आया है। इसके बाद पुलिस अब स्मैक सप्लाई करने वाले नेटवर्क के अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बरामद स्मैक के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है।