ब्रेकिंग
जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, बिना सड़क बनाए ही पैसा निकालने वाले इंजीनियर समेत आठ पर FIR

GOPALGANJ : स्थानीय प्रखंड के चकरावां खास पंचायत में हुए 27 लाख के गबन के मामले में मनरेगा के कार्यपालक अभियंता, पीओ, रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल और कंप्यूटर ऑपर

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, बिना सड़क बनाए ही पैसा निकालने वाले इंजीनियर समेत आठ पर FIR
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : स्थानीय प्रखंड के चकरावां खास पंचायत में हुए 27 लाख के गबन के मामले में मनरेगा के कार्यपालक अभियंता, पीओ, रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, लेखापाल और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बीडीओ संजय कुमार राय ने इन सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इससे पहले इन कर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाई भी शुरू की जा चुकी है. अब थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है.

 बता दें कि चकरावां खास पंचायत में सांसद और विधायक निधि से बनी चार सड़कों को मनरेगा से कार्यान्वित दिखाकर 27.43 लाख की निकासी कर ली गई थी. इस मामले में पंचायत के पूर्व मुखिया रामाशंकर चौरसिया की शिकायत पर ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से कराई गई जांच में पता चला कि सांसद व विधायक मद से पूर्व में बन चुकी सड़क को ही मनरेगा से बनाने की कागजी खानापूर्ति कर पैसा निकाल लिया गया था. इसी में कार्यवाई करते हुए इन सभी के खिलाफ BDO के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.