ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

JCB ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सास और दामाद की घटनास्थल पर हुई मौत

NAWADA: शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे सास और दामाद की दर्दनाक मौत हो गयी। तेज गति से आ रही जेसीबी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो ग

JCB ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सास और दामाद की घटनास्थल पर हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे सास और दामाद की दर्दनाक मौत हो गयी। तेज गति से आ रही जेसीबी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना नवादा के पकरीबराम थाना क्षेत्र के बुधौली गांव का है। जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।


मृतक की पहचान रोह निवासी मोहम्मद फैयाज की 45 वर्षीय पत्नी रशीदा खातून और अलीगढ़ निवासी मोहम्मद कयूम के 34 वर्षीय पुत्र सरफराज आलम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार सास और दामाद दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए अलीगंज जा रहे थे तभी बुधौली गांव के पास तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 


जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। इस दौरान जेसीबी में फंसे मृतक सरफराज की लाश घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर बाजितपुर गांव तक चला गया। जहां से शव को बरामद किया गया है। दुर्घटना के बाद जेसीबी घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि मृतिका का परिजन महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता