ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका

बिजली मीटर से छेड़छाड़ का आरोप लगा कर रहे थे लाखों की वसूली, अब पुलिसकर्मी समेत 4 लोग गिरफ्तार

PATNA : राज्य में अक्सर यह सुनने को मिलता है कि सरकार और ऊर्जा विभाग बिजली चोरी को लेकर सतर्कता अभियान चलाती रहती है। इतना ही नहीं चोरी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी भी की जा रही है

बिजली मीटर से छेड़छाड़ का आरोप लगा कर रहे थे लाखों की वसूली, अब पुलिसकर्मी समेत 4 लोग गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राज्य में अक्सर यह सुनने को मिलता है कि सरकार और ऊर्जा विभाग बिजली चोरी को लेकर सतर्कता अभियान चलाती रहती है। इतना ही नहीं चोरी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इसी बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है।  जहां  मीटर में छोड़छाड़ का आरोप लगाकर बिजली उपभोक्ताओं से जबरन वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। अब इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तार किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब आरोपियों में से तीन लोग समनपुरा इलाके में मोहम्मद रिजवान नाम के शख्स के घर गए। उन्होंने रिजवान को बताया कि उसने बिजली मीटर में छेड़छाड़ की हुई है और उसे विद्युत विभाग को 2.5 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। जिसके बाद रिजवान को उनपर शक हुआ तो उसने जुर्माना देने से मना कर दिया। इसके बाद उनके बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। 


वहीं, इलाके में हंगामा होते देख पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने फर्जी बिजली कर्मचारियों से उनकी पहचान बताने के लिए कहा। इतने में पुलिस की वर्दी में मौजूद आरोपी पवन कुमार भागने लगा। जिसके बाद लोगों ने उसका पीछा किया और उसे धर दबोचा। फिर तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।


इस मामले में आरोपियों की पहचान मोहम्मद महफूज आलम, अक्षयदीप, ऋषिराज औरपवन कुमार के रूप में हुई है। मोहम्मद महफूज आलम पहले बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में संविदा पर काम करता था। वहीं, पवन कुमार बिहार विशेष सहायक पुलिस (बीएसएपी) का जवान है, उसे सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। जबकि अक्षयदीप खुद को पत्रकार बता रहा है। इस मामले में बिहार विशेष सहायक पुलिस (BSAP) के एक सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं  सिपाही पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया है।