ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार में 19 से 22 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

PATNA: बिहार में 19 से 22 मार्च तक आंधी तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वही अगले तीन घंटे के अंदर जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में भ

मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार में 19 से 22 मार्च तक आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 19 से 22 मार्च तक आंधी तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वही अगले तीन घंटे के अंदर जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 


मौसम विभाग की माने तो एक ट्रफ रेखा समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर झारखंड से ओडिशा होकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक गुजर रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसत 3.1 किमी ऊपर उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में स्थित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 1.5 किमी ऊपर स्थित है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से औसत 5.8 अपनी धुरी पर 30° उत्तर अक्षांश 68° पूर्व देशांतर में मौजूद है। मौसम विभाग ने वर्षा का पूर्वानुमान एवं मेघगर्जन/वज्रपात / आंधी (तेज हवा 30-40 कि.मी./घंटे) के लिए चेतावनी दी है। 


उपरोक्त मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में आद्रता में वृद्धि होने से दिनांक 19 मार्च से 22 मार्च 2024 की अवधि 3617 के दौरान राज्य में अनेक स्थानों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है, विशेष कर इस दौरान दक्षिण एवं पूर्व बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा (10-30 मिलीमीटर) होने की संभावना है। 


19 मार्च से 21 मार्च की अवधि के दौरान दक्षिण एवं पूर्व बिहार के कुछ स्थानों जबकि शेष भागों के एक या दो स्थानों में मेघगर्जन के साथ क्ज्रपात एवं सतही हवा की गति झोंको के साथ 30-40 कि.मी./घंटे रहने की भी संभावना है। वज्रपात से जान-माल एवं पशु हानि की संभावना, फसलों एवं फलदार वृक्षों को नुकसान, झुग्गी झोपड़ी / टिन / कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है। 


बारिश और बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनाई देने पर लोगों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह मौसम विभाग ने दी हैं। वही यह भी कहा है कि पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, क्योंकि ये बिजली के सुचालक होते हैं। वही किसान भाइयों को ख़राब मौसम के दौरान कृषि कार्य को स्थगित करने की सलाह दी गयी है। 


वही रांची में आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रांची में अचानक बारिश होने लगी। रांची में 21 मार्च तक बारिश के आसार हैं। इसे लेकर  मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। वही  19 मार्च को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि 22 से 24 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।


टैग्स