ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क

बिहार : युवक की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने SI को बनाया बंधक; पत्नी हुई गिरफ्तार

NARKATIYAGANJ : इस वक्त की बड़ी पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज-लौरिया मुख्य पथ से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक 35 वर्षीय विकास बारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। वह

बिहार : युवक की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने SI को बनाया बंधक; पत्नी हुई गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NARKATIYAGANJ : इस वक्त की बड़ी पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज-लौरिया मुख्य पथ से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक 35 वर्षीय विकास बारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। वह अपनी पत्नी का इलाज कराकर बेतिया से अपने गांव शिकारपुर थाने के मठिया लौट रहे थे। इसी दौरान हत्यारों ने बाइक से उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटे अमन को उतार दिया और विकास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच गांव वालों को सूचना लगी तो लोग घटनास्थल पर जाकर  एक हत्यारे को लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाइक पर खून के धब्बे लगे होने से ग्रामीणों ने पहचान कर ली।


वहीं, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की पत्नी ने ही अपने एक रिश्तेदार प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई है। आरोप है कि वह अपना इलाज कराने के बहाने पति को लेकर बेतिया गई और अंधेरा होने पर लौटने के क्रम में उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने उनकी पत्नी को अपने गिरफ्त में ले लिया है।


इधर, इस घटना के बाद आक्रोशीत लोगों ने मामले को शांतकराने पहुंचे शिकारपुर के एसआई आशीष को लोगों ने बंधक बना लिया। उनका कहना था कि मृत विकास की पत्नी और उसके आशिक को पुलिस ग्रामीणों के हवाले करे। उन्हें भी वैसे ही सजा दी जाएगी, जैसे हत्यारों ने विकास को दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसडीपीओ कुंदन कुमार और सीओ राहुल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए हैं। आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।