ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

Bihar Weather: आज गया समेत इन जिलों में भारी बारिश, पटना में मौसम का कुछ ऐसा रहेगा हाल

Bihar Weather: बिहार में आज गया, पूर्णिया समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। पटना में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी संभव। 24 जिलों में ठनका और आंधी का ऑरेंज अलर्ट।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: मौसम विभाग ने शुक्रवार, 27 जून को गया, पूर्णिया, औरंगाबाद, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जिसके साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी है। पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों से खराब मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर उन इलाकों में जहां ठनका का खतरा अधिक है।


राजधानी पटना में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। गुरुवार को पटना में दिनभर धूप और छांव का माहौल रहा, जिससे गर्मी का एहसास हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


बिहार के 24 जिलों जिनमें पटना, गया, भागलपुर, बेतिया, सीवान, और बक्सर शामिल हैं, इनके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ठनका और बिजली गिरने का खतरा है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू है, जहां हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। गुरुवार को अररिया, रोहतास, गया और भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि आरा में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि, 29 जून के बाद मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। लोग खराब मौसम में सावधानी बरतें और खुले इलाकों में जाने से बचें।