ब्रेकिंग
Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल

Bihar Weather: बिहार में बढ़ी तपिश, अगले तीन दिनों में पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार; उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अगले तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

Bihar Weather
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather: पटना सहित पूरे बिहार में मौसम की तल्खी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को राज्य के 24 शहरों में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी, जबकि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम बिहार में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका है। इसका असर पटना समेत राज्य के कई जिलों में देखने को मिल सकता है। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 4 जून तक अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।


सोमवार को वाल्मीकिनगर में 3 डिग्री, बक्सर में 3.7 डिग्री, कटिहार में 3 डिग्री, डेहरी में 3.6 डिग्री, औरंगाबाद में 3.7 डिग्री, अरवल में 3.3 डिग्री, गयाजी में 3.2 डिग्री, राजगीर में 2.3 डिग्री, शेखपुरा में 2.4 डिग्री, दरभंगा में 3.1 डिग्री, सुपौल में 1.5 डिग्री तथा पूर्णिया में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अरवल में अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।


पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल पछुआ हवा का असर बना हुआ है। इसके कारण तापमान में तेजी से वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी अधिक रहने की संभावना है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जबकि सुबह और दिन में आर्द्रता 75 प्रतिशत या उससे अधिक रहने का अनुमान है।


सोमवार को येलो अलर्ट के बावजूद सुबह से तेज धूप निकलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। धूप निकलते ही किसान खेतों में मक्का की फसल समेटने में जुट गए। हालांकि बढ़ती गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह 5, 6 और 7 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सप्ताह के अन्य दिनों में मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता