ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

बिहार में पारा लुढ़कने से ठंड का असर बढ़ा, सुबह और शाम में गिर रहा तापमान

BIHAR WEATHER : बिहार में पारा लुढ़कने के साथ ही ठंड का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ समय में ठंड में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। रविवार की सुबह लो

बिहार में पारा लुढ़कने से ठंड का असर बढ़ा, सुबह और शाम में गिर रहा तापमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR WEATHER : बिहार में पारा लुढ़कने के साथ ही ठंड का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ समय में ठंड में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। रविवार की सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। सुबह में करीब नौ बजे के बाद ही धूप निकल सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।


 खास कर सुबह में कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी संभल कर गाड़ी ड्राइव करनी पड़ रही है। कारण कि कोहरे से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।शाम होते ही ठंड बढ़ जा रहा है। इससे बचने के लिए लोग समय रहते घरों में दुबक जा रहे हैं। दिन छोटा हो रहा है। सबसे बड़ी परेशानी सरकारी सेवकों को है, जो शाम ढलने तक कार्यालय में रहते हैं। जब वे घरों के लिए चलते है, तो एक ओर जहां अंधेरा हो जाता है, तो दूसरी  ठंड भी बढ़ जाती है।


उधर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुछ दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इधर, सदर अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, रेफरल और अनुमंडलीय अस्पतालों में मौसम जनित बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है।