ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

Bihar Weather: सोमवार को बिहार के इन जिलों में भारी वर्षा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में 18 अगस्त को पूर्णिया, मधुबनी, भागलपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अगस्त से मॉनसून फिर होगा सक्रिय..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: 18 अगस्त को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, बांका, मुंगेर और खगड़िया में मध्यम (64 मिमी) से भारी (115 मिमी) बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू है, जिसमें 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा है। रविवार को पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर सहित 16 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी और उत्तरी बिहार में मॉनसून की सक्रियता अधिक रही।


पटना और दक्षिण बिहार में 18 अगस्त को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवाओं में नमी के कारण पसीना और असुविधा बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त तक हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन 20 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने और मॉनसून ट्रफ के दक्षिण बिहार से गुजरने से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। उत्तरी और पूर्वी जिलों समेत पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश की संभावना है।


इसके अलावा बिहार में बाढ़ की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। गंगा, कोसी, गंडक और बागमती जैसी 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर जैसे 12 जिलों में 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। भागलपुर के गोपालपुर में तटबंध क्षतिग्रस्त होने से 75 पंचायतों की 4.16 लाख आबादी संकट में है। रविवार को रोहतास में 56.6 मिमी और मधुबनी में 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। राहत कार्यों के लिए नाव और आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं, लेकिन लगातार बारिश ने स्थिति को और जटिल कर दिया है।