ब्रेकिंग
Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?

Bihar Weather: बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे बाद मौसम फिर बिगड़ेगा। 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी। वज्रपात का खतरा, नदियां उफान पर।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद यानी रविवार से मौसम के फिर से खराब होने की चेतावनी जारी की है। पूरे राज्य में तेज हवाओं, आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के 10 जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। सीमांचल क्षेत्र, विशेष रूप से अररिया और किशनगंज में रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं।


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मॉनसून की गतिविधियां कमजोर रहेंगी, लेकिन रविवार से मॉनसून फिर सक्रिय होगा। अगले सप्ताह उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न रहने की सलाह दी गई है।


पिछले 4-5 दिनों में दक्षिण बिहार के जिलों जहानाबाद, गया, नालंदा और अन्य में भारी बारिश के कारण फल्गु, दरधा और सोन जैसी नदियां उफान पर हैं। कई गांव और शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं। जहानाबाद में फल्गु नदी के तटबंध टूटने से 24 गांव प्रभावित हुए और गया में सड़कें व पुलिया बह गईं। सोन नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है। हालांकि, बारिश का दौर थमने से स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन उत्तर बिहार में अगले सप्ताह बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।


मौसम का ताजा पूर्वानुमान

- 20 जुलाई (रविवार): सीमांचल (अररिया, किशनगंज) में भारी बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट। हवा की गति 30-40 किमी/घंटा।  

- 21 जुलाई (सोमवार): कोसी और सीमांचल में भारी बारिश जारी रहने की संभावना।  

- तापमान: बारिश के बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित।


बिहार में मॉनसून की सक्रियता अगले सप्ताह तक बनी रहेगी, जिससे किसानों को धान की बुवाई में मदद मिल सकती है, लेकिन बाढ़ का खतरा भी बढ़ेगा। प्रशासन ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर निगरानी तेज कर दी है।