ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

Bihar Weather: बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, अभी और गिरेगा पारा; मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

बिहार में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.

Bihar weather
ठंड से बढ़ी परेशानी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार देर रात से प्रदेश में पछुआ हवा चलना शुरू हो गया है, जो मंगलवार से और तेज होने की उम्मीद है। इस कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


मंगलवार की सुबह राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इससे दृश्यता कम होकर 150 से 200 मीटर तक रह सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और धूप निकलेगी। अहले सुबह से ही राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।


मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ जिलों में घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और दरभंगा के कुछ स्थानों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क और सावधान रहें। वाहन चलाने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी। इससे पहले सोमवार को प्रदेश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 


सोमवार को पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान सीतामढ़ी का पुपरी रहा, जहां तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा स्थान छपरा रहा, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।