ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव

Bihar Vidhansabha Session 2024: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सदन में आज भी हंगामे के आसार

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में आज भी हंगामे के आसार है। विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पहले से तय

Bihar Vidhansabha Session 2024: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, सदन में आज भी हंगामे के आसार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में आज भी हंगामे के आसार है। विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पहले से तय कर रखी है। तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने विधानसभा में वक्फ संशोधन बिल को लेकर भारी हंगामा किया था।


वक्फ संशोधन बिल को लेकर सदन के बाहर और भीतर विपक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया था और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी। इस दौरान विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया था और सरकार से जनता के सवालों का जवाब मांगा था। हंगामें के बीच सरकार ने कई विधेयकों को सदन से पास कराया था।


वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विपक्षी सदस्य बेल में पहुंचकर नारेबाजी करते रहे। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच इशारों में हुई बातचीत ने सियासत को गर्म कर दिया था। तेजस्वी ने सामने से आकर कहा था कि वह मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत तौर पर बहुच इज्जत करते हैं और बाकी क्या हो रहा है बिहार की जनता अच्छे तरीके से समझ रही है।


विधानसभा में सदन की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सदस्यों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जोरदार हंगामा किया था। हाथों में पोस्टर लेकर विपक्षी सदस्य बेल में पहुंच गए और नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाए और बाद में सदन से वॉक आउट कर गए। आज भी सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगा। ऐसे में हंगामे के प्रबल आसार दिख रहे हैं।