ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल...सदन में हंगामा, स्पीकर ने विधायकों के हाथ से पोस्टर छीनवा लिया

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानमंडल में आज प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्य अपनी बात उठाना चाह रहे थे. लेकिन स्पीकर ने सही समय पर मुद्दा उठाने को कहा.

bihar vidhansabha,budget session, 6 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. सदन में आज 11 बजे प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की. स्पीकर ने विपक्षी विधायकों को शांत करा प्रश्नकाल की शुरूआत  की. सदन में पोस्टर लहरा रहे भाकपा माले विधायकों के हाथ से पोस्टर लेने का आदेश दिया. स्पीकर ने मार्शल को आदेश दिया कि सभी के हाथ से पोस्टर ले लीजिए.नंदकिशोर यादव ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि आप अपनी सीट पर बैठ जाइए. वेल से कही गई बातों का कोई मतलब नहीं है. हालांकि माले विधायकों का वेल में हंगामा जारी है. 

भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद का मुद्दा उठाया. प्रश्नकर्ता विधायक ने कहा कि धान खरीद में आंकड़ों की खरीदारी हुई है. किसानों की बजाय बिचौलिया के माध्यम से धान खरीद का लक्ष्य दिखाया गया है. सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 66 फीसदी खरीद हुई थी, इस बार 87 फीसदी धान की खरीद हुई है. विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार समेत सूबे के अन्य जिलों में वास्तविक किसान से धान की खरीद नहीं हुई है. क्या सरकार जांच कराकर कार्रवाई करेगी ? इस पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आप बताइए, कहां गड़बड़ी हुई है, हम जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता