ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में भारी हंगामा, CM नीतीश खड़े हुए और कहा- आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं..अब बैठिए, मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों कहा...

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में माले विधायकों ने भारी हंगामा किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो वह बख्शा नहीं जाएगा.

bihar vidhansabha,budget session, नीतीश कुमार, माले विधायक, हंगामा, बिहारशरीफ,7 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदक
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabha:  बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल की शुरूआत होते ही माले विधायकों ने बिहारशरीफ की घटना का मुद्दा उठाया. माले विधायक वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद खड़े हो गए. नीतीश कुमार ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि हम आपसे हाथ जोड़ते हैं, अब आपलोग बैठ जाइए. 

बिहारशरीफ में महिला की निर्मम तरीके से हुई हत्यी की घटना का मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में खड़े हो गए। प्रदर्शन कर रहे विधायकों से कहा कि जैसे ही खबर आती है, उसी समय आदेश देते हैं. कहीं का भी मामला होता हो हम तुरंत वहां के डीएम को कहते हैं. कोई गड़बड़ किया है तो हम तुरंत एक्शन लेने को कहते हैं. आपलोग काहे के लिए हंगामा कर रहे हैं, बिना मतलब की बात कर रहे हैं. जो गड़बड़ करेगा उस पर एक्शन होगा.  

बता दें, स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की. इसी दौरान माले विधायक सदन में अपनी बात रखना चाहते थे. लेकिन स्पीकर ने इजाजत नहीं दी. इसके बाद माले विधायक वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. इसस पर स्पीकर ने कहा कि समय पर अपनी बात उठाइएगा. इसके बाद प्रश्न काल की शुरुआत कर दी. स्पीकर ने कहा कि आपको बोलने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी .अध्यक्ष ने मार्शल को आदेश दिया की प्रदर्शन कर रहे सदस्यों के हाथ से पोस्टर ले लें. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता