ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शोBihar News: महावीर मंदिर से पटना साहिब तक...12 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश...छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामातेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?धरती के भगवान की करतूत!: पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हार्ट में स्टेंट डालने का आरोप बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शोBihar News: महावीर मंदिर से पटना साहिब तक...12 बड़े धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा BMP के हवाले, गृह विभाग का बड़ा आदेश...छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामातेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?धरती के भगवान की करतूत!: पैर के फ्रैक्चर का इलाज कराने गई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हार्ट में स्टेंट डालने का आरोप

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, इस दिन बिहार दौरे पर पहुंच रही EC की टीम; जानिए.. पूरा शेड्यूल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। 4 और 5 अक्तूबर को EC की टीम बिहार दौरे पर आएगी और चुनावी तैयारियों की अंतिम समीक्षा करेगी। सूत्रों के अनुसार, इसी के बाद चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए बड़ी बैठकें तय की हैं। EC की एक उच्चस्तरीय टीम 4 और 5 अक्तूबर को बिहार दौरे पर आएगी। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद ही विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


चुनाव आयोग की टीम 4 अक्तूबर को पटना पहुंचेगी और राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। अगले दिन, 5 अक्तूबर को सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर अहम समीक्षा बैठक होगी।


इससे पहले, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दो दिवसीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 30 सितंबर को सभी जिलों के DM, SP/SSP, IG और DIG के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। इसी दिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जाएगा।


वहीं 1 अक्टूबर को CAPF के नोडल अधिकारी, CEO, SPNO और प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की टीम के दिल्ली लौटने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में यह दौरा और बैठकें बेहद अहम मानी जा रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता