ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तेज बारिश के दौरान हादसा

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स बूरी तरह से झुलस गया है। हादसे के बाद मृतको

बिहार: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, तेज बारिश के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक शख्स बूरी तरह से झुलस गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चकिया ओपी के नगर परिषद बिहट चकबल वार्ड संख्या 20 की है।


मृतकों की पहचान वार्ड संख्या 19 निवासी मुगल महतो के 50 वर्षीय बेटे उमा महतो और गढहरा वार्ड 17 निवासी कैलाश राम का बेटे अरुण राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों नगर परिषद के बीहट वार्ड संख्या 20 चकबल में शंभू साह के घर मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो जबकि वहां मौजूद शंभू साह बूरी तरह से झुलस गया है।


गंभीर रूप से झुलसे शंभू साह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता