ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: नीतीश सरकार ने उच्च जाति आयोग का किया गठन, भाजपा नेता बने अध्यक्ष तो जेडीयू प्रवक्ता को बनाया गया उपाध्यक्ष, लिस्ट देखें....

नीतीश सरकार ने बिहार में उच्च जातियों के विकास के लिए आयोग का गठन किया है। भाजपा नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह को अध्यक्ष और जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में तीन सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।

Bihar Upper Caste Commission  Mahachandra Prasad Singh  Rajiv Ranjan Prasad JDU  Upper Caste Development Bihar  Bihar Caste Commission News  Nitish Kumar Government Commission  ST Commission Bihar  Bi
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: नीतीश सरकार ने उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन किया है. BJP नेता सह पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया है. इस आयोग में उपाध्यक्ष व तीन सदस्य होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

उच्च जाति आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा. जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दयानंद राय सदस्य, जय कृष्ण झा सदस्य, राजकुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है. 

वहीं, नीतीश सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन किया है. पश्चिम चंपारण के रहने वाले शैलेंद्र कुमार को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. पदभार ग्रहण करने की तिथि से इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होगा. वहीं सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रेमशिला गुप्ता सदस्य, तल्लू बासकी सदस्य और राजू कुमार सदस्य बनाए गए हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता