ब्रेकिंग
बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद

Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में छिड़ा भारी घमासान, VC और प्रॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत

Bihar News: बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक ने यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एग्जाम कंट्रोलर ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग कर दी है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के प्रतिष्ठित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबा लाल पासवान ने कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और प्रॉक्टर प्रो. विनय शंकर राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ. पासवान ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि 14 जून 2025 को पार्ट-2 की विशेष परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र की सूची तैयार करने के सिलसिले में कुलपति ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया। वहां कुलपति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और त्यागपत्र देने के लिए दबाव डाला। साथ ही, डॉ. पासवान ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टर प्रो. विनय शंकर राय ने भी उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की।


परीक्षा नियंत्रक ने यह भी दावा किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से दो उप परीक्षा नियंत्रकों की नियुक्ति की है, जो विश्वविद्यालय अधिनियम के विरुद्ध है। उनका कहना है कि यह सब उन्हें पद से हटाने के लिए किया जा रहा है। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 


कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने डॉ. पासवान के सभी आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत करार दिया है। वहीं एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि इससे पहले, परीक्षा नियंत्रक की ओर से कुलपति के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुलपति पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था हालांकि, फर्स्ट बिहार इस पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता