ब्रेकिंग
कपरपुरा रेलवे गुमटी पर श्रेय की लड़ाई, सांसद की मौजूदगी में जदयू विधायक और लोजपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंकक्या यही शराबबंदी है? बाइक की डिक्की से शराब बरामद, होम डिलीवरी करने जा रहा था तस्करपटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुणे का रहने वाला है संतोष तिवारी कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को पद और गोपनीयता की लेंगे शपथबिहार में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायलकपरपुरा रेलवे गुमटी पर श्रेय की लड़ाई, सांसद की मौजूदगी में जदयू विधायक और लोजपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंकक्या यही शराबबंदी है? बाइक की डिक्की से शराब बरामद, होम डिलीवरी करने जा रहा था तस्करपटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुणे का रहने वाला है संतोष तिवारी कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को पद और गोपनीयता की लेंगे शपथबिहार में दर्दनाक हादसा: दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: विजिलेंस ने DTO दफ्तर में की छापेमारी....घूस लेते बड़ा बाबू और दलाल गिरफ्तार

बेगूसराय डीटीओ ऑफिस में वाहन ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने बड़ा बाबू संजय और उसके दलाल शिवानंद को 6 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज

Bihar News, Begusarai DTO Office, रिश्वतखोरी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बड़ा बाबू गिरफ्तार, दलाल शिवानंद, वाहन ट्रांसफर घूस, बिहार भ्रष्टाचार, Vigilance Raid Bihar, DTO Office Corruption, निगरानी थाना क
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के परिवहन विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बेगूसराय डीटीओ ऑफिस में वाहन ट्रांसफर के नाम पर खुलेआम वसूली किए जाने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. डीटीओ ऑफिस के बड़ा बाबू संजय और उसके कथित दलाल शिवानंद को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी ट्रांसफर कराने के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते दबोच लिया। इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बेगूसराय डीटीओ कार्यालय में लंबे समय से दलालों का नेटवर्क सक्रिय था। आम लोगों से फाइल आगे बढ़ाने, वाहन ट्रांसफर, फिटनेस और परमिट जैसे कार्यों के लिए अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कहा जा रहा है कि बिना पैसे दिए कार्यालय में काम कराना बेहद मुश्किल था।

निगरानी टीम की कार्रवाई के बाद डीटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। कई कर्मियों और दलालों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी का यह खेल केवल दो लोगों तक सीमित था या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता