ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

Bihar Transfer - Posting: बिहार के कई अनुमंडलों में नए SDO की पोस्टिंग, नीतीश सरकार ने BAS के 11 अफसरों का किया ट्रांसफर,लिस्ट देखें...

बिहार में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने विभिन्न अनुमंडलों में नए उप विकास आयुक्त (SDO) की तैनाती की है। इस आदेश के तहत बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

Bihar Transfer - Posting: बिहार के कई अनुमंडलों में नए SDO की पोस्टिंग, नीतीश सरकार ने BAS के 11 अफसरों का किया ट्रांसफर,लिस्ट देखें...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Transfer - Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। इनमें से कई अनुमंडल के एसडीओ भी शामिल हैं। शैलेश कुमार दास को गया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।


 वहीं गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव को बिहार शरीफ का एसडीओ बनाया गया है। जबकि नरकटियागंज के अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को राजगीर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी अभिजीत कुमार को नरकटियागंज का अनुमंडल पदाधिकारी, मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर को अपर समाहर्ता पटना, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव राजीव रंजन कुमार को अपर समाहर्ता नालंदा, जमुई के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमन को अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर बनाया गया है।


 राजगीर के अनुमंडल पदाधिकारी आशिष नारायण को विशेष कार्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय, उप विकास आयुक्त सहरसा संजय कुमार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया है। मधुबनी के वरीय उपसमाहर्ता ज्योत्सना कृष्ण को विशेष कार्य पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग और पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे चंदन कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी पालीगंज बनाया गया है।

Bihar Transfer - Posting: बिहार के कई अनुमंडलों में नए SDO की पोस्टिंग, नीतीश सरकार ने BAS के 11 अफसरों का किया ट्रांसफर,लिस्ट देखें...

Bihar Transfer - Posting: बिहार के कई अनुमंडलों में नए SDO की पोस्टिंग, नीतीश सरकार ने BAS के 11 अफसरों का किया ट्रांसफर,लिस्ट देखें...

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें