ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

Bihar News: नीतीश कैबिनेट के तीन मंत्रियों को इन अफसरों पर भरोसा...किया चयन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें...

Bihar News: बिहार सरकार ने नीतीश कैबिनेट के तीन मंत्रियों के लिए सरकारी आप्त सचिव नियुक्त किए हैं। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इन पदों पर तैनात किया गया है।

Bihar News, nitish cabinet, bihar transfer posting, basa,नीतीश कैबिनेट, बिहार सरकार, सरकारी आप्त सचिव, प्रशासनिक सेवा, मंत्री सचिव नियुक्ति
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  नीतीश कैबिनेट के तीन मंत्रियों को सरकारी आप्त सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है. तीनों अधिकाऱियों की सेवा कैबिनेट सचिवालय को सौंप दी गई है. सामान्य प्रशासन की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.  

बिहार में हाल ही में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ है. भाजपा कोटे के विधायकों को मंत्री बनाया गया है. अब इन मंत्रियों को सरकारी आप्त सचिव (PS) दिया गया है. एसएफसी में उप महाप्रबंधक (प्रशासन) अमरेश कुमार अमर को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार का आप्त सचिव बनाया गया है. वहीं, जहानाबाद के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) राकेश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी का सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है. 

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गया में निदेशक के पद पर पदस्थापित रहे शिव कुमार पंडित को सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू का सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है. इन सभी की सेवा अगले आदेश तक या मंत्री द्वारा सेवा वापस किए जाने तक रहेगी. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता