ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

बिहार: सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने से हड़कंप, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

CHHAPRA: नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब गोल्डनगंज और बड़ा गोपाल स्टेशन के बीच अचानक ट्रेन के एसी बोगी के पहिए

बिहार: सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने से हड़कंप, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब गोल्डनगंज और बड़ा गोपाल स्टेशन के बीच अचानक ट्रेन के एसी बोगी के पहिए से धुआं निकलने लगा। 


धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। गार्ड द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद ड्राइवर ने किसी तरह से ट्रेन को रोका और एसी बोगी के पहिए को चेक किया गया। एसी बोगी के पहिए पर बहुत ज्यादा गर्मी से ग्रीस निकालकर जम गई थी और गर्मी से ग्रीस से धुआं उठने लगा था। इस बात की जानकारी जब यात्रियों को लगी तब उन्होंने राहत की सांस ली।


घटना की जानकारी मिलने पर रेलकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और वहां जमी ग्रीस को साफ किया और उसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई हालांकि इसके बाद सोनपुर रेल कंट्रोल के द्वारा सोनपुर स्टेशन पर भी ट्रेन को रोक कर इसकी चेकिंग की गई है और सभी कुछ सही पाया गया है।