ब्रेकिंग
25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

Bihar Train Accident: बेपटरी हुई उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस, यात्रियों में हाहाकार

Bihar Train Accident: बिहार के कटिहार रेलखंड पर उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस हुई बेपटरी, डंडखोरा स्टेशन के पास की घटना, काफी दूर तक पहिए पटरी पर घिसते रहे, रेलवे ने शुरू की जांच।

Bihar Train Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Train Accident: बिहार में बुधवार को कटिहार रेलखंड पर एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। डंडखोरा स्टेशन के पास उदयपुर से कामाख्या जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार का एक चक्का पटरी से उतर गया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के बाद काफी दूर तक घिसते रहे, जिससे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अन्य बोगियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से कोई यात्री घायल नहीं हुआ।


स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के बाद लंबी दूरी तक घिसटते रहे। हालांकि, यात्रियों की सतर्कता और ट्रेन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित रही। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई है और पटरी की जांच कर रही है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पैंट्री कार का चक्का क्यों और कैसे पटरी से उतरा। क्या इसमें तकनीकी खराबी थी या पटरी में पहले से कोई दोष था, इसकी भी जांच चल रही है। इस बीच प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी ट्रेनों या बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। हादसे के कारण कटिहार रेलखंड पर अन्य ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। कई ट्रेनें विलंबित हो गई हैं, जबकि कुछ को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने स्थिति को जल्द सामान्य करने का भरोसा दिया है।