ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: तिलक समारोह के दौरान बड़ा हादसा, दूल्हे के भाई पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, मौके पर हुई मौत

PATNA: खबर पटना के दानापुर से है, जहां शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। यहां बड़े भाई के तिलक की रस्म जैसे ही खत्म हुई अचानक छोटे भाई पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादस

बिहार: तिलक समारोह के दौरान बड़ा हादसा, दूल्हे के भाई पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर पटना के दानापुर से है, जहां शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। यहां बड़े भाई के तिलक की रस्म जैसे ही खत्म हुई अचानक छोटे भाई पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करंट लगने से चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना शाहपुर इलाके के मुबारकपुर कृषि फार्म में सोमवार की देर रात की है। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता शैलेश राय के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सरीफ आलम ने बताया कि बिजली का तार टूट कर पंकज के शरीर पर गिर गया, और करंट की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर कृषि कर्म निवासी शैलेश राय के बेटे विशाल कुमार का सोमवार की रात तिलक समारोह था। तिलक चढ़ने के बाद जब धान बांटी की रस्म चल रही थी। शैलेश राय का 18 वर्षीय बेटा पंकज कुमार सामान लाने अपने चार साथियों के साथ जा रहा था, इसी दौरान बिजली का तार टूटकर उसपर गिर गया। जिससे पंकज बुरी तरह झुलस गया। जबकि साथ चल रहे चार युवकों को करंट का झटका लगने से जख्मी हो गए। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें