ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार: ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के अलग अलग इलाकों में ठनका गिरने से पा

बिहार: ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाप-बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के अलग अलग इलाकों में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


पहली घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर देवरी गांव की है, जहां शनिवार की दोपहर मछली मारने के दौरान तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाप-बेटे इसकी चपेट में आ गए। दोनों बाप-बेटे की बुरी तरह से झुलने से मौत हो गई। बाप-बेटे की पहचान 40 वर्षीय जनार्दन पासवान और 12 वर्षीय लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। दूसरी घटना नाथनगर के कजरैली थाना क्षेत्र स्थित बड़ी गोड्ढी गांव की है, जहां परुषोतम सिंह की 20 वर्षीय बेटी  प्रीति कुमारी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।


वहीं नाथनगर थाना क्षेत्र के ही भुवालपुर गांव निवासी पांचू यादव अपने खेत मे काम कर रहे थे तभी वज्रपात की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाथनगर के शंकरपुर चौवानीय गांव निवासी पप्पू मंडल के 18 वर्षीय बेटे राजीव कुमार की भी मौत ठनका की चपेट में आने से हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता