ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार: ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सो रही बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR: भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्टेशन के समीप मौजमाबाद निवासी बटेश्वर पासवान की 74 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की आग में जलने से मौत हो गई। आग इतनी भयाव

बिहार: ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर सो रही बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्टेशन के समीप मौजमाबाद निवासी बटेश्वर पासवान की 74 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की आग में जलने से मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी की घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भवानीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना के संबंध में मृतका के पति बटेश्वर पासवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था तभी उनकी पत्नी सुनीता देवी घर में सो रही थी। ठंड से बचने के लिए वह खाट के नीचे अलाव जलाकर सो गयी थी। तभी आग किसी तरह खटिया में पकड़ लिया और धीरे-धीरे आग भयावह रुप ले लिया। खाट और बिस्तर में आग पकड़ने के बाद आग महिला को अपने चपेट में लिया जिसमें जलकर घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी। 


भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। नारायणपुर के सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ और थानाध्यक्ष के साथ वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि महिला की मौत आग से झुलसकर हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता