ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़कर घर में घुसा, कमरे में सो रहे बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। इस हादसे में घर में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला घा

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़कर घर में घुसा, कमरे में सो रहे बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। इस हादसे में घर में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई है। घटना से गुस्साए लोगों ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना हथुआ बड़ा कोईरोली गांव की है।


मृतक की पहचान कोईरोली गांव निवासी चंदेश्वर पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात चंदेश्वर पटेल अपने घर में सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक दीवार को तोड़ते हुए घर में घुस गई। ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग चंदेश्वर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल हुए ट्रक ड्राइवर पिंटू यादव के रूप में की गई है, जो भोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें