ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: तेज रफ्तार कंटेनर नदी में गिरा, ड्राइवर और खलासी लापता

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक अनियंत्रित कंटेनर गंडक नदी में जा गिरा है। इस हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर और खलासी लापता बताए जा रहे हैं जबकि कंटेनर भी नदी में

बिहार: तेज रफ्तार कंटेनर नदी में गिरा, ड्राइवर और खलासी लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक अनियंत्रित कंटेनर गंडक नदी में जा गिरा है। इस हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर और खलासी लापता बताए जा रहे हैं जबकि कंटेनर भी नदी में डूब गया है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया पुल की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गोपालगंज से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही कंटेनर अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंडक नदी में जा गिरा। नदी में पानी अधिक होने के कारण कंटेनर का कुछ अतापता नहीं चल पा रहा है जबकि हादसे के बाद से कंटेनर का चालक और खलासी लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद पुल की चौकसी बढ़ा दी गई है।


लापता ड्राइवर और खलासी की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल कंटेनर का कुछ पता नहीं चल सका है। कंटेनर पर ड्राइवर और खलासी के अलावे और कितने लोग सवार थे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। तेज बारिश के कारण एनडीआरएफ को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी आ रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें