ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मजदू

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रही महिला को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मजदूरी कर वापस घर लौट रही थी इसी दौरान हादसा हो गया। घटना विभूतिपुर के सिंघिया घाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर शिवनाथपुर चौक के पास की है।


मृतक महिला की पहचान सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 भीड़ी टोल निवासी रामबाबू पासवान की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम सोनी देवी मजदूरी कर पैदल ही घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पिकअप ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के बाद फरार हुए ड्राइवर और पिकअप वैन को तलाश कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें