ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका

बिहार : तेज गति से जा रही पिकअप वैन दुर्गावती डैम में पलट गई, 3 की मौत,18 घायल

ROHTAASH : बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने आती ह

बिहार :  तेज गति से जा रही पिकअप वैन दुर्गावती डैम में पलट गई, 3 की मौत,18 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTAASH : बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी जिले से सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने आती ही रहती है। इसको लेकर सरकार और अन्य कई निजी संस्थाओं द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश भी की जाती है। लेकिन, इसके बावजूद सड़क हादसों के आंकड़ों में कोई बड़ी कमी दिखती हुई नजर नहीं आ रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 18 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले के दुर्गावती डैम के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 से अधिक लोग बुरी तरह घायल बता रहे हैं जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि,काराकाट के गोरारी थाना क्षेत्र के गेरा-चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवरात्रि को लेकर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ के सड़क से खाई में गिर गई। जिसमें पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए चेनारी के पीएचपी में लाया गया। जहां से 8 लोगों को गंभीर स्थिति में सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 


इस घटना में मृतक की पहचान मटरा देवी, कांति देवी तथा पिकअप वैन का चालक मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। सभी लोग शिवरात्रि को लेकर पूजा अर्चना के लिए गुप्ताधाम जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए हैं। वहीं मौके पर चेनारी थाना के अलावा स्थानीय लोग भी पहुंच गए हैं। चुकी खाई में पानी भरा है। जिस कारण मृतकों एवं घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को आशंका है कि कुछ और लोग पानी में डूबे हुए हैं। जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया जा रहा है।