ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामदबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातBihar News: बिहार में बनने जा रही है नई फोर लेन सड़क और पुल, 1564 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी, 30 किमी में सिमटेगी 100 किमी की दूरीउत्तराखंड चुनाव में उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, 35 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलानबेऊर जेल से रिहा हुए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद हिंसा मामले में मिली बड़ी राहतभू-माफिया गिरोह पर EOU का सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर रेड...पांच गिरफ्तार ₹34 लाख कैश, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और 79 राउंड गोलियां बरामद

TRE-4 Teacher Recruitment: पटना में TRE-4 के शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, चुनाव से पहले नोटिफिकेशन जारी करने की मांग

TRE-4 Teacher Recruitment: TRE-4 के तहत शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में तेजी की मांग को लेकर पटना में हजारों अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश को पुलिस ने रामगुलाम चौक पर रोक दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

TRE-4 Teacher Recruitment
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

TRE-4 Teacher Recruitment: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही विधानसभा चुनाव से पहले TRE-4 के तहत 1 लाख 20 हजार शिक्षकों की बहाली की घोषणा कर चुके हैं। अब इस बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन पर उतर आए हैं।


शुक्रवार को पटना में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी जुटे और राजधानी की सड़कों पर जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की योजना बना रहे थे, जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। 


रामगुलाम चौक पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और सचिवालय व अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वॉटर कैनन और अन्य सुरक्षा उपायों को भी सक्रिय किया गया है।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सरकार से वादे के अनुरूप शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में तेजी की मांग कर रहे हैं। उनका आग्रह है कि चुनावी आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार विज्ञापन जारी कर बहाली की घोषणा करे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता