ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

बिहार: दूसरी महिला से अफेयर शख्स को पड़ा भारी, टीचर पत्नी ने पति को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक पति-पत्नी ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सड़क पर घंटों दोनों पति-पत्नी के बीच संग्राम चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामें को देखने

बिहार: दूसरी महिला से अफेयर शख्स को पड़ा भारी, टीचर पत्नी ने पति को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक पति-पत्नी ने बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सड़क पर घंटों दोनों पति-पत्नी के बीच संग्राम चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ इस ड्रामें को देखने के लिए जमी रही। बीपीएससी से पास होने के बाद शिक्षक बनी महिला ने अपने पति को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। घटना सिंघिया के दुर्गा स्थान चौक की है।


दरअसल, महिला शिक्षिका अपने पति के अवैध संबंध को लेकर परेशान थी। शिक्षिका की शादी क्योटहर गांव के अभिषेक मुखिया से हुई थी। अभिषेक मुखिया का का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जब महिला को पति की करतूत की जानकारी मिली तो उसने थाने में मामला दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद पति ने शिक्षिका पत्नी से संपर्क साधा और फिर से ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिलाया।


महिला पति की बातों में आ गई और उसने केस वापस ले लिया। केस वापस लेने के बाद महिला का पति जेल से छूटकर बाहर आ गया। जेल से छूटने के बाद आरोपी पति अपने ससुराल पहुंचा और देर रात शिक्षिका पत्नी को झांसा देकर वहां से फरार हो गया। जब पत्नी ने उसकी खोजबीन कि तो जानकारी मिली कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है। इसी बीच सिंघिया के दुर्गा चौक के पास पति का सामना शिक्षिका पत्नी से हो गया।


फिर क्या था, बीच सड़क पर दोनों पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। पत्नी को आरोपी पति वहां से भागने लगा जिसके बाद महिला ने दौड़कर उसे धर दबोचा और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान शिक्षिका ने पति की बीच सड़क पर पिटाई शुरू कर दी। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर पत्नी के साथ पति को उसके घर भेज दिया।