ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

Bihar Teacher News: बिहार में 23 हजार से अधिक शिक्षकों का तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षा विभाग ने तीसरे चरण में 6,336 शिक्षकों का पारस्परिक तबादला किया है। अब तक कुल 23,578 शिक्षक इस प्रक्रिया से लाभान्वित हो चुके हैं। तबादले की पूरी प्रक्रिया ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की गई है।

Bihar Teacher News
बिहार टीचर न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 6,336 शिक्षकों का पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादला किया है। इससे पहले, दो चरणों में 28 जुलाई तक 17,242 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा चुका था। इस प्रकार तीनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 23,578 शिक्षक पारस्परिक तबादले की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण का विकल्प अभी भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षक अब भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समान कोटि के शिक्षक (जैसे प्राथमिक से प्राथमिक, माध्यमिक से माध्यमिक) आपसी सहमति से एक-दूसरे की जगह स्थानांतरित किए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है।


तबादले की प्रक्रिया के लिए शिक्षकों ने 26 जून को जारी शिक्षा विभाग के पत्र के आधार पर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों के नाम पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल हैं।


शिक्षकों के बीच इस फैसले को लेकर संतोष देखा जा रहा है क्योंकि वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत शिक्षक अब अपनी पारिवारिक, सामाजिक या स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरित हो पा रहे हैं। शिक्षा विभाग का यह कदम राज्य में शिक्षक व्यवस्था को संतुलित और व्यवस्थित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।