ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार : टीचर के साथ लड़की का गंदा वीडियो वायरल, पांच लाख की हो रही डिमांड

NAWADA : इंटरनेट मीडिया पर बिहार के नवादा का एक वीडियो ने सनसनी मचा रखी है. जिस व्यक्ति का यह वीडियो वायरल हो रहा है वो शहर के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के निदेशक हैं. दूसरी तरफ वीडियो वायरल ह

बिहार : टीचर के साथ लड़की का गंदा वीडियो वायरल, पांच लाख की हो रही डिमांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : इंटरनेट मीडिया पर बिहार के नवादा का एक वीडियो ने सनसनी मचा रखी है. जिस व्यक्ति का यह वीडियो वायरल हो रहा है वो शहर के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के निदेशक हैं. दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल संचालक से एक व्यक्ति ने डील करने का मैसेज भी वाट्सएप पर दिया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालक ने रविवार को नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट के अनुसार तीन लोगों पर संदेह जताया गया है. 


जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें स्कूल निदेश को किसी लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी कांड संख्या 186/22 भादवि 385, 420, 500, 506, 120(बी) और आइटी एक्ट 67(ए) के तहत दर्ज कर मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआइ नरोत्तम को दिया है. 


प्राथमिकी के मुताबिक सबसे पहले रविरंजन उर्फ गुड्डू के द्वारा स्कूल संचालक के स्टाफ के व्हाट्स एप्प पर वीडियो भेजा गया था. आरोप है कि वीडियो भेजने के बाद 5 लाख रुपये की मांग की गई थी. जिसके बाद रविवार की सुबह एक अन्य व्यक्ति द्वारा सीधे तौर पर स्कूल संचालक के मोबाइल पर वीडियो डालकर डील करने को कहा गया. वही दूसरी तरफ हिसुआ के किसी चंदन नाम युवक ने वीडियो को फेसबुक पर डाल दिया. 


इस मामले पर स्कूल संचालक का कहना है कि यह सब छवि को बदनाम करने के लिए एक साजिश के तहत फेक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाला गया है. कूट रचित वीडियो के जरिए बदनाम और शोषण करने का कोशिश किया जा रहा है. इससे पहले भी ऐसी घटनाएं की जाती रही है. हमारे संस्थान और यहां के कर्मियों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है. पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस पुरे मामले पर वीडियो की सत्यता की जांच पुलिस द्वारा कराई जाएगी. . जिसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा.

टैग्स