ब्रेकिंग
अशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरबिहार का ‘मंगल राज’! कांवर लेकर निकले श्रद्धालु की बीच रास्ते गोली मारकर हत्याबिहार में आज फिर झमाझम बारिश! 25 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में सावधानीबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरबिहार का ‘मंगल राज’! कांवर लेकर निकले श्रद्धालु की बीच रास्ते गोली मारकर हत्याबिहार में आज फिर झमाझम बारिश! 25 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में सावधानीबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar Teacher: लापरवाही पड़ी भारी! बिहार के इन शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया इतना बड़ा एक्शन?

Bihar Teacher: पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी अपलोड नहीं करने वाले बिहार के पांच विश्वविद्यालयों को वेतन-पेंशन की राशि पर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है.

Bihar Teacher News
शिक्षा विभाग का कार्रवाई
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher: बिहार में लापरवाही बरतने वाले पांच विश्वविद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है। लापरवाही के कारण इन विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन और पेंशन नहीं मिल सकेगा। शिक्षा विभाग ने पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी अपलोड नहीं करने वाले इन पांचों यूनिवर्सिटी के वेतन-पेशन पर रोक लगा दिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद पटना विश्वविद्यालय, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा और मुंगेर विश्वविद्यालय ने पे रोल मैनेजमेंट पोर्टल पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी अपलोड नहीं किया है। निर्देश का पालन नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने इन सभी पांच विश्वविद्यालय के वेतन और पेशन राशि पर रोक लगा दिया है।


शिक्षा विभाग ने बिहार के बाकी 8 यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत अध्यापकों तथा अन्य कर्मियों के पेंशन भुगतान के लिए 171 करोड़ 96 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। मगध विश्वविद्यालय के लिए 25.28 करोड़ रुपए, बीआर बिहार विश्वविद्यालय के लिए 32.66 करोड़ रुपए और जेपी विश्वविद्यालय के लिए 13.66 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है।


इसके अलावा, बीएन मंडल विश्वविद्यालय के लिए 17.62 करोड़ रुपए, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए 33.74 करोड़, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के लिए 1.66 करोड़ रुपए, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए 37.7 करोड़ रुपए और पूर्णिया विश्वविद्यालय के लिए 9.64 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं जबकि पांच विश्वविद्यालयों की राशि पर रोक लगा दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता