ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार: तेज रफ्तार हाइवा ने तीन भाइयों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत, एक की हालत नाजुक

KHAGARIA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने तीन चचेरे भाइयों को रौंद डाला। इस हादसे में दो की

बिहार: तेज रफ्तार हाइवा ने तीन भाइयों को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत, एक की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने तीन चचेरे भाइयों को रौंद डाला। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानसी थाना क्षेत्र के मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के पास की है।


बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय कन्हैया कुमार, 16 साल का चंदन कुमार और 18 वर्षीय विशाल कुमार मानसी बाजार में खरीदारी करके बाइक से अपने गांव बख्तियारपुर जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर हाइवा ने तीनों को कुचल दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया कुमार और चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल विशाल कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के तीन लड़कों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।