ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मां के साथ धान की रोपनी करने गए थे

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां घर से लापता दो सगे भाइयों का तालाब से शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार की शाम दोनों बच्चे धान की रोपाई करने गई अपनी मां के सा

बिहार: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मां के साथ धान की रोपनी करने गए थे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां घर से लापता दो सगे भाइयों का तालाब से शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार की शाम दोनों बच्चे धान की रोपाई करने गई अपनी मां के साथ खेतों की तरफ गए थे, इसी दौरान दोनों लापता हो गए थे। घटना बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव की है।


मृतक बच्चों की पहचान बसलेटा गांव निवासी अशोक ठाकुर के 12 वर्षीय बेटे श्यामल कुमार और 10 साल के आमुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधबार को श्यामल और आमुल दोनों धान की रोपनी करने गई अपनी मां के साथ खेत में गए थे, इसी दौरान दोनों खेलते हुए तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबकर दोनों की मौत हो गई।


बुधवार से लापता हुए दोनों बच्चों को परिजन और गांव के लोग तलाश कर रहे थे लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा था। गुरुवार को दोनों का शव तालाब के पानी में तैरता मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।