ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

ICDS DPO अनीता कुमारी को विशेष निगरानी इकाई पटना ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज।

SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Nalanda DPO arrested : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई सामने आई। विशेष निगरानी इकाई, पटना की टीम ने किशनगंज जिले में छापेमारी कर डीपीओ अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को की गई। शिकायतकर्ता नागेन्द्र कुमार, पिता राजदेव साह, ग्राम जगदीशपुर तियारी, थाना नूरसराय, जिला नालंदा ने विशेष निगरानी इकाई, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ठाकुरगंज की डीपीओ (आईसीडीएस) अनीता कुमारी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दी थी। साथ ही मामले से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।


शिकायत के आधार पर विशेष निगरानी इकाई ने प्राथमिक जांच की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर शिकायतकर्ता के माध्यम से 50 हजार रुपये की पहली किस्त दिलवाने की योजना बनाई।


गुरुवार सुबह जैसे ही डीपीओ अनीता कुमारी ने 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, पहले से तैनात निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती बरती जा रही है।


विशेष निगरानी इकाई के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अधिकारी को शुक्रवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत मांगने के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है।


इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आम लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राज्य में निगरानी विभाग लगातार ट्रैप कर भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ रहा है, जिससे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।