ब्रेकिंग
BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक खेल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

Bihar Cabinet Meeting
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार कैबिनेट ने राज्य में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर (उच्च प्रदर्शन खेल प्रशिक्षण एवं इंजरी सेंटर) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।



खेल विभाग के अनुसार, राज्य में खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह सेंटर स्थापित किया जाएगा।



इस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में खिलाड़ियों को पारंपरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेल चिकित्सा, पुनर्वास, पोषण, मनोवैज्ञानिक सहायता और प्रदर्शन विश्लेषण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



सरकार का कहना है कि राज्य में खेल अकादमियों, प्रशिक्षण केंद्रों और खेल परिसरों के विस्तार से खिलाड़ियों की संख्या और भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ऐसे में उच्च स्तरीय खेल प्रदर्शन के लिए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



इस पहल का उद्देश्य बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, शीघ्र चोट उपचार और प्रदर्शन सुधार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता