ब्रेकिंग
Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता

Bihar Teacher News: कक्षा में क्लेश! हेडमास्टर और शिक्षिका में बाल पकड़कर मारपीट, BEO से भी की बदतमीजी; वीडियो वायरल

Bihar Teacher News: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों से जब गुरुजनों के ऐसे कारनामे सामने आते हैं, तो समाज में शिक्षा की नींव हिलती नजर आती है. प्रधानाध्यापक और महिला सहकर्मी से एक दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट की है.

Bihar Teacher News
बिहार टीचर न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Teacher News: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में जब शिक्षकों के ऐसे शर्मनाक व्यवहार सामने आते हैं, तो समाज की शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चोट पहुंचती है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सीतामढ़ी जिले के बोखरा प्रखंड स्थित "प्राथमिक विद्यालय बुद्धनगर बालक" से सामने आया है, जहां दो महिला शिक्षकों के बीच स्कूल परिसर में खुलेआम मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है।


दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक पूजा पल्लवी अपनी महिला सहकर्मी शिक्षिका से बाल पकड़कर मारपीट कर रही हैं। दोनों के बीच जमकर हाथापाई, गाली-गलौज और अपशब्दों का उपयोग हुआ। यह पूरी घटना बच्चों और अन्य शिक्षकों के सामने हुई, जिससे स्कूल का माहौल पूरी तरह अशोभनीय हो गया।


घटना की जानकारी मिलने पर जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) जांच के लिए स्कूल पहुंचे, तो पूजा पल्लवी ने उनसे भी बदसलूकी की और उल्टा धमकाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब BEO ने उपस्थिति पंजी दिखाने को कहा तो शिक्षिका ने इंकार कर दिया और कहा "जो करना है कीजिए, आपका भी चिट्ठा हमारे पास है। 


सिर्फ विवाद ही नहीं, स्कूल में प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है सहायक शिक्षकों के अनुसार, पूजा पल्लवी अन्य शिक्षकों को उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने देतीं। वह स्वयं देर से स्कूल आती हैं, और बाकी शिक्षक खड़े रह जाते हैं। उन्होंने उपस्थिति पंजी दिखाने से इंकार करते हुए कहा कि अब ऑनलाइन हाजिरी होती है। बच्चों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मिड-डे मील नहीं दिया गया है, जो कि एक गंभीर लापरवाही है।


पूरे घटनाक्रम के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को पत्र लिखकर पूजा पल्लवी के तत्काल निलंबन की अनुशंसा की है। साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को भी इस मामले में कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। शिक्षा विभाग ने इस प्रकरण को "गंभीर अनुशासनहीनता" मानते हुए इसे स्कूल के वातावरण के लिए हानिकारक और अस्वीकार्य बताया है।

रिपोर्ट - सौरभ