ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायत सुन दंग रह गए सीएम नीतीश, कहा..ऐसा कैसे हो सकता है

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री लोगों की कई शिकायतों को सुनकर हैरान रह गए। इस दौरान उन

बिहार: शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायत सुन दंग रह गए सीएम नीतीश, कहा..ऐसा कैसे हो सकता है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री लोगों की कई शिकायतों को सुनकर हैरान रह गए। इस दौरान उन्होंने कई बार मंत्री और अधिकारियों को फोन लगाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में अधिकतर शिक्षा विभाग से जुड़े मामले सामने आए।


जनता दरबार में आए एक छात्र ने शिकायत मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का दो बार लाभ मिल चुका है लेकिन अब कहा जा रहा है कि उसका नाम लिस्ट में नहीं है। इस बात को सुनकर सीएम हैरान रह गए और सीधे शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर इसकी जांच कराने का निर्देश दे दिया। सीएम ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।


इधर, एक दूसरे छात्र ने सीएम के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उसका एडमिशन राजकीय आइटीआई संस्थान में हुआ था। जब वह पढ़ाई करने के लिए आइटीआइ पहुंचा तो पता चला कि वहां पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक ही नहीं है। इस बात को सुनकर मुख्यमंत्री दंग रह गए। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और मामले को देखने के लिए कहा। आज शिक्षा विभाग से जुड़े ऐसे अनेको मामले सीएम के समक्ष आए, जिसे सुनकर वे आश्चर्यचकित रह गए। 


सोमवार के जनता दरबार में सीएम मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं। सोमवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला-संस्कृति एवं युवा, वित्त, श्रम संसाधन व सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर आए लोगों को ही सीएम से मिलने का मौका मिलेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें