ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार : शराब की ऐसी हुई तलब कि ट्रेन रोक बाजार पहुंच गया लोको पायलट, नशे की हालत में जीआरपी ने दबोचा

SAMASTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर के हसनपुर का है, जहां एक सवारी गाड़ी के ड्राइवर को शराब की ऐसी

बिहार : शराब की ऐसी हुई तलब कि ट्रेन रोक बाजार पहुंच गया लोको पायलट, नशे की हालत में जीआरपी ने दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर के हसनपुर का है, जहां एक सवारी गाड़ी के ड्राइवर को शराब की ऐसी तलब लगी कि वह ट्रेन को हसनपुर स्टेशन पर खड़ा कर शराब पीने के लिए चला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और इस भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे। हालांकि बाद में जीआरपी ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।


दरअसल, समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी 05278 के सहायक लोको पायलट सोमवार की शाम स्टेशन पर ट्रेन खड़ा कर हसनपुर बाजार में शराब पीने चला गया। शराब बीने के बाद ड्राइवर बीच सड़क पर हंगामा करने लगा। ट्रेन चालक के हंगामे के कारण सवारी गाड़ी करीब एक घंटा सात मिनट तक हसनपुर स्टेशन पर रुकी रही। जानकारी मिलने पर बाजार में हंगामा कर रहे चालक को जीआरपी ने पकड़ कर स्टेशन ले आई। ड्राइवर ट्रेन चलाने की हालत में नहीं था। बाद में उसी ट्रेन में सफर कर रहे छुट्‌टी पर जा रहे सहरसा के लोको पायलट ऋषिराज कुमार से स्टेशन मास्टर मनोज कुमार चौधरी ने आग्रह कर सहरसा जाने का मेमो दिया। इसके बाद ट्रेन शाम के 6 बजकर 47 मिनट पर सहरसा के लिए रवाना हुई।


नशे में धुत चालक करणवीर यादव उर्फ मुन्ना को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से शराब की आधी खाली बोतल बरामद की गई है। उधर, घटना की जानकारी के बाद रेलवे मुख्यालय में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।यह चर्चा जोरों पर है कि अगर शराब के नशे में ही यह चालक ट्रेन लेकर चला जाता तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि चालक पर गाज गिरना तय है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।


बिहार : शराब की ऐसी हुई तलब कि ट्रेन रोक बाजार पहुंच गया लोको पायलट, नशे की हालत में जीआरपी ने दबोचा


बिहार : शराब की ऐसी हुई तलब कि ट्रेन रोक बाजार पहुंच गया लोको पायलट, नशे की हालत में जीआरपी ने दबोचा



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता