ब्रेकिंग
लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦लोक आस्था का महापर्व छठ: बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी के घर खरना का प्रसाद खाने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी✦अक्षरा सिंह के घर से प्रसाद खाकर निकले अनंत सिंह, पत्रकारों के देखते ही बोले. 25 तारीख को आपलोग जरूर आईएगा, कार्ड छूट गया हो तो माफ कीजिएगा✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार

बिहार: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने जंजीर से बांधकर पीटा

KATIHAR: कटिहार में एक प्रेमी को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। घटना हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर स्थित बघुवाकोल गांव की है। आरोपी युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने

बिहार: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने जंजीर से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में एक प्रेमी को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। घटना हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर स्थित बघुवाकोल गांव की है। आरोपी युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। फिर क्या था महिला के पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला के पति ने पत्नी के प्रेमी को जंजीर से बांध दिया।


बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया था। जिसका फायदा उठाते हुए प्रेमी अपनी शादीसुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी बीच महिला का पति घर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।


ग्रामीणों ने महिला के प्रेमी को घर के बाहर जंजीर से बांध दिया। शनिवार की सुबह लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से अक्सर मिला करते थे लेकिन इस बार दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।

टैग्स